मुजफ्फरनगर जिला पंचायत सभागार में नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

किसान दिवस के दौरान उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को अनुदान पर कृषि निवेश एवं अनुकरण की सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही, योजनाओं के लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया, जनपद में आयोजित होने वाली कृषि प्रदर्शनियों एवं मेलों की जानकारी भी साझा की गई।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने एग्रीस्टैक योजना, फार्म रजिस्ट्री और अन्य विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी किसानों को जागरूक किया। नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, अन्य विभागों के अधिकारी तथा किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।















