मुजफ्फरनगर :18 दिसंबर को किसान दिवस का आयोजन

मुजफ्फरनगर के उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि किसान दिवस का आयोजन 18 दिसंबर 2024, बुधवार को दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। यह आयोजन जिला पंचायत सभा कक्ष में जनपद स्तर पर और हर विकास खंड के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करना और कृषि क्षेत्र से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में किसानों को कृषि निवेश, उपकरण, अनुदान, लाभार्थी चयन प्रक्रिया, जैव ऊर्जा और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के उद्देश्यों सहित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। किसान भाई समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts