ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूटी,

बाँदा।जनपद में कई गांव में अचानक हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेत में खड़ी फसले जो बुरी तरह पक कर कटाई के लिए तैयार थी अचानक हुई बारिश और ओले की मार से बुरी तरह प्रभावित हो गई है। इसमें किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। और उनके सामने आजीविका का भी संकट खड़ा होता दिख रहा है।गेहूं, चना, सरसों जैसी प्रमुख फसलों का सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलते कई जगह फसल खेत पर गिर गई जिससे काफी नुकसान हुआ है। बारिश व ओले गिरने से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ देखी जा सकती है। पूरे साल की मेहनत और लागत एक ही झटके में बर्बाद हो गई है। कुछ किसानों ने तो कर्ज लेकर खेती की थी ऐसे में अब उनके लिए कर्ज चुकाना भी मुश्किल हो गया है।किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें इस संकट से कुछ राहत मिल सके। वही कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे जल्दी कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts