सहारनपुर : आयशा मॉडल स्कूल में विदाई समारोह धूमधाम से संपन्न

सहारनपुर के आयशा मॉडल स्कूल में विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का उद्घाटन एहतेशाम खान और हनीफा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल प्रबंधक मुजाहिद नदीम ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और सुनहरे सफर के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि नबीला खान ने छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए जंक फूड से बचने की सलाह दी, क्योंकि यह सेहत के लिए हानिकारक होता है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक गुरु के समान होता है, जो सही और गलत की पहचान कराता है।

विदाई समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, संगीत और नाटक शामिल थे। आठवीं कक्षा के छात्रों ने विद्यालय में बिताए गए यादगार पलों को साझा किया। प्रधानाचार्य आयशा जमाल और शिक्षकों ने बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन रूबी ने किया। इस अवसर पर मुदस्सिर नदीम, दानिश, शबाना, कुलसुम, शीबा, आयशा, कहकशा, नशरा, शबनम समेत कई लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts