प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, बनारस में होगा अंतिम संस्कार

वाराणसी। भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के दिग्गज और पद्मविभूषण से सम्मानित गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार तड़के 4.15 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीएचयू से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें मीरजापुर के रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से संगीत जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पंडित छन्नूलाल मिश्र ठुमरी, दादरा, चैती और कजरी के लिए देश और विदेश में मशहूर थे। बनारस घराने के इस महान कलाकार ने अपनी गायकी से न केवल शास्त्रीय संगीत को जीवंत बनाए रखा, बल्कि उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री से लेकर संगीत जगत की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

उनकी बेटी नम्रता मिश्रा ने बताया कि पंडित जी का अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, ताकि शिष्य, प्रशंसक और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

संगीत के क्षेत्र में पंडित छन्नूलाल मिश्र का योगदान अविस्मरणीय माना जाता है। उनके निधन से बनारस घराने और भारतीय शास्त्रीय संगीत ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts