चिप्स चोरी का झूठा इल्ज़ाम बना मासूम की मौत की वजह

पश्चिम बंगाल से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक बच्चे ने चिप्स का पैकेट चुराने के झूठे आरोप के बाद आत्महत्या कर ली। घटना मालदा जिले की है, जहां कृष्णेंदु नामक एक छात्र पर चोरी का आरोप लगाते हुए एक सिविक वालंटियर ने उसे सरेआम पीटा। यह अपमान बच्चा सहन नहीं कर पाया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

बताया जा रहा है कि कृष्णेंदु को एक दुकान के पास से चिप्स का एक पैकेट उठाते देखा गया था। बाद में उसने सुसाइड नोट में साफ लिखा कि उसने चिप्स नहीं चुराए थे, बल्कि वह पैकेट रास्ते में पड़ा मिला था। नोट में उसने अपनी मां से माफ़ी मांगते हुए कहा, “मां, मैंने चोरी नहीं की…” यह शब्द पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

घटना के बाद इलाके में गहरा शोक और आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने सिविक वालंटियर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला न सिर्फ सिस्टम की संवेदनहीनता को उजागर करता है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करता है कि बच्चों की मासूम गलतियों को हम कितनी क्रूरता से आंकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts