टीवी इंडस्ट्री पर भड़कीं फलक नाज,

टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों को काम मिलने का बेस आमतौर पर उनकी एक्टिंग, ऑडिशन और एक्सपीरियंस माना जाता है. लेकिन, हाल ही में टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने इंडस्ट्री के काम करने के तरीके पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें एक टीवी शो के लिए कास्ट करने से पहले उनकी कुंडली मांगी गई, जिसे लेकर उन्होंने खुलकर नाराजगी जताई. उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.फलक नाज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें एक प्रोडक्शन हाउस की तरफ से नए टीवी शो के लिए कॉल आया था. बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि शो किस चैनल के लिए बन रहा है और उसमें उनका किरदार क्या होगा. आम तौर पर ऐसे मामलों में कलाकारों को लुक टेस्ट, मॉक शूट या ऑडिशन देने के लिए कहा जाता है, लेकिन इस बार उनके साथ कुछ अलग ही हुआ.

बताया अजीब एक्सपीरियंस

एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में बताया कि प्रोडक्शन हाउस ने उनसे उनके जन्म की तारीख, समय और जगह जैसी जानकारी भेजने के लिए कहा ताकि उनकी कुंडली चेक की जा सके. ये सुनकर वो हैरान रह गईं, क्योंकि उनके लिए ये बिल्कुल नया और अजीब एक्सपीरियंस था. फलक का कहना है कि आज तक उन्होंने कास्टिंग के लिए ऑडिशन, स्क्रीन टेस्ट या प्रोफाइल भेजने के बारे में सुना था, लेकिन कुंडली के बेस पर रोल मिलने की बात पहली बार सुनी.

आपकी कुंडली देख रहे हैं

फलक नाज ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस तरह की सोच का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं. एक्ट्रेस ने कहा, पहले इंडस्ट्री में आपको आपके टैलेंट और एक्टिंग स्कील के बेस पर काम मिलता था, फिर एक ऐसा दौर आया जब आपको इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बेस पर काम दिया जाने लगा. अब एक नया युग शुरू हो गया है, अब लोग आपको काम देने के लिए आपकी कुंडली देख रहे हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर इंडस्ट्री में इस तरह की चीजें होने लगीं, तो ये कलाकारों के लिए बेहद खराब सिचुएशन होगी.

नहीं बनेंगी इसका हिस्सा

एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में ये भी कहा कि लेकिन अब अगर कुंडली देखकर कास्टिंग होने लगे, तो ये पूरी तरह गलत दिशा में जाने जैसा है. उन्होंने इसे नॉनसेंस बताते हुए कहा कि वो इस तरह की प्रॉसेस का हिस्सा बनना बिल्कुल भी एक्सेप्ट नहीं करेंगी. फलक नाज का ये बयान सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री में भी चर्चा तेज हो गई है. कई लोग उनके सपोर्ट में सामने आ रहे हैं और कह रहे हैं कि कास्टिंग का बेस सिर्फ कलाकार की स्किल और मेहनत होना चाहिए.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts