फडणवीस ने केंद्रीय राजनीति की अटकलों पर लगाया विराम, बोले- महाराष्ट्र में हूं और यहीं रहूंगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय राजनीति में जाने की अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, मैं कल दिल्ली से नागपुर आया, आज नागपुर में हूं और शाम को मुंबई जाऊंगा. मैं महाराष्ट्र में हूं और महाराष्ट्र में ही रहूंगा. मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ हो गया है कि वह केंद्र सरकार या केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने नहीं जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से उनके दिल्ली दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री बनने और शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने जैसी चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि, फडणवीस ने अपने बयान से इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह महाराष्ट्र की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.

आज राज उद्धव की रैली

शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की आज मुंबई में आयोजित जश्न रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता सीएम फडणवीस ने कहा कि उन्हें जश्न मनाने का कोई न कोई मौका मिल गया है. ठीक है, अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि छात्रों का मुद्दा किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का मुद्दा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के मुद्दों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं.सीएम ने आगे बताया कि संभवत: सोमवार को केंद्र सरकार एक महत्वपूर्ण विधेयक (बिल) लाने जा रही है, जिसमें पेपर लीक जैसे मामलों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई का प्रावधान होगा. उनका कहना था कि सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

‘सरकार स्थायी शिक्षा मंत्री की तलाश कर रही’

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने रविवार को प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाए जाने को “अस्थायी व्यवस्था” बताया. उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार किसी स्थायी विकल्प की तलाश में है और सुझाव दिया कि इस पद के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर विचार किया जा सकता है.राउत ने कहा, “प्रह्लाद जोशी अभी अंतरिम शिक्षा मंत्री हैं. ज्यादा से ज्यादा, वह एक अच्छे कोयला मंत्री साबित हो सकते हैं. उन्होंने कोयला मंत्री और BJP के लिए काम किया है, लेकिन अब उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया है. मेरा मानना ​​है कि ये एक अस्थायी व्यवस्था है, सरकार सक्रिय रूप से स्थायी शिक्षा मंत्री की तलाश और उस पर विचार कर रही है.”

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts