भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। कोलकाता रेप केस के विरोध में आज शनिवार के दिन बुढाना कस्बे के मौहल्ला पुलपार स्थित मदनलाल हास्पिटल में स्टाफ ने हड़ताल करते हुए जहां हास्पिटल को पूरे दिन बंद रखा वहीं बाजुओं में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। सीरियस मरीजों का ध्यान रखते हुए आपात सेवाएं खुली रखी गयी। मदनलाल हास्पिटल के आनर डाक्टर सोनू कश्यप ने बताया कि आज वे और उनके मदनलाल हास्पिटल का पूरा स्टाफ हड़ताल पर रहा।
ये एक दिवसीय हड़ताल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर की गयी। उन्होंने बताया कि कोलकाता की घटना के कारण पूरे देश में आक्रोश है और इसी को लेकर डॉक्टरों ने इस हृदय विदारक घटना के विरोध में 24 घंटे के लिए अपनी सेवाएं रोकने का निर्णय लिया। स्टाफ ने इस हड़ताल के माध्यम से पश्चिम बंगाल सरकार की बर्खास्तगी की भी मांग की है। हड़ताल का उद्देश्य कोलकाता की घटना के प्रति संवेदना व विरोध प्रकट करना है जो समाज में गहरी चिंता और असंतोष का प्रतीक है। यहां डाक्टर सूची कश्यप, डॉक्टर शेखर कुमार, राजन, मोइन, आसमा, सरताज, मनीष, आकाश, विपिन और राधिका आदि मौजूद रहे।















