रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब उनका काफिला एक तय रूट से गुजर रहा था। हालांकि, पुतिन सुरक्षित हैं और उनकी कार को कोई नुकसान नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका उनके काफिले के एक एस्कॉर्ट वाहन में हुआ। फिलहाल, रूसी खुफिया एजेंसियां इस हमले की जांच कर रही हैं और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अभी तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
Last night alone, Russia launched 172 strike drones — over 100 of them were Shaheds. These massive drone attacks have now become a near-daily reality. On top of that, there are continued missile threats, including ballistic ones.
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) March 29, 2025
Our partners should clearly understand: these… pic.twitter.com/UNaYVDfZHj
रूस ने दागें 172 ड्रोन
शांति वार्ता की लगातार कोशिशों के बाद भी रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है. शनिवार को यूक्रेन राष्ट्रपति ने एक्स पर जानकारी दी कि रूस ने 172 ड्रोन दागे हैं. जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, “कल रात ही रूस ने 172 स्ट्राइक ड्रोन लॉन्च किए – उनमें से 100 से ज़्यादा शाहेड थे. ये बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले अब लगभग रोज़मर्रा की हकीकत बन गए हैं. इसके अलावा बैलिस्टिक मिसाइलों सहित मिसाइलों का खतरा भी लगातार बना हुआ है.”जोलेंस्की ने आगे कहा कि हमारे साझेदारों को यह साफ रूप से समझना चाहिए – ये हमले सिर्फ़ यूक्रेनी नागरिकों पर ही नहीं, बल्कि सभी अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर भी हैं. उसी कूटनीति पर जिसका इस्तेमाल हम इस युद्ध को खत्म करने के लिए करने की कोशिश कर रहे हैं.















