आबकारी निरीक्षक ने कावड़ यात्रा मद्देनजर अपने स्टाफ को दिए दिशा निर्देश

सहारनपुर। सेक्टर 2 की आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चैहान ने अपने अधिनस्थ कर्मचारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अंबाला रोड, पुराना शहर, बेहट अड्डा, लिंक रोड, जनता रोड, देहरादून रोड सब पर निगरानी रखी जाएगी। कोई भी अवैध शराब और अवैध नशा सामग्री बेचते या सेवन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चैहान ने बताया शराब की दुकानों में पहले से ही पर्दे डलवा दिए गए हैं जिससे कि कावड़ ले जाने वाले शिव भक्तों पर इन शराब दुकानों की नजर ना पड़े। अगर किसी दुकानदार ने या ठेकेदार ने शराब दुकान के कोई भी नियम के खिलाफ काम किया उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया मंडल के सभी आबकारी निरीक्षकों को आदेश दे दिया गया है कि हर गांव-देहात में कच्ची शराब पर नजर रखें और शराब दुकानों पर पर्दे डले रहने चाहिए। इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts