दीवाली को लेकर आबकारी विभाग हुआ सतर्क

बांदा। दीवाली के त्यौहार को देखते हुए सरकार के सख्त निर्देश की किसी भी प्रकार से कोई अवैध शराब या फिर कच्ची शराब का परिवहन न हो जिसको देखते हुए है स्थानों में चेकिंग अभियान चलाई जा रही है।
नरैनी आबकारी निरीक्षक पिंगाक्ष त्रिपाठी अपने दल बल के साथ कालिंजर और करतल मार्ग पर जहां पर मध्य प्रदेश की सीमा शुरू होती है वहां पर जाकर प्रत्येक वाहनों को रुकवाकर उनकी सघन चेकिंग और सख्त निर्देश देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार से कोई भी व्यक्ति अवैध शराब का परिवहन नहीं करेगा और साथ में कोई भी कच्ची शराब नहीं बनाएगा और अगर ऐसा करते हुए पकड़ा जाएगा तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। वहीं गांवों में मुनादी भी कराई की कोई भी अवैध शराब का परिवहन न करें। वहीं आबकारी निरीक्षक सदर अर्पणा द्विवेदी ने बताया कि आबकारी आयुक्त और जिला अधिकारी के निर्देश पर दिवाली के त्यौहार को देखते हुए जिले के प्रत्येक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं रात्रि 10 बजे के बाद सभी दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है कि कहीं कोई 10 बजे के बाद तो दुकान से शराब की बिक्री तो नहीं कर था है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts