भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगरल पुरकाज़ी लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज पुरकाजी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए अध्यापक धीरज गर्ग ने बताया कि कक्षा 6 में ज़ैनब कक्षा 7 में रोजी खान कक्षा 8 में परिधि सिंघल कक्षा 9 में फिजा व कक्षा 11 में अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर बी बी गुप्ता,प्रबंधक श्यामसुंदर सिंघल ,रेवतीरमण सिंघल प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बच्चो की सराहना करते हुए उन्हें ट्रॉफी व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रबंधक श्यामसुंदर ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में राकेश शर्मा,विनोद पाल, श्यामसिंह,अर्चना शर्मा,सुमन रानी,भावना त्यागी,सोनम कुच्छल,रीना शर्मा आदि समस्त अध्यापक अध्ययपिकाये उपस्थित रहे।















