तीज पर पैरों की बढ़ाएं खूबसूरती, ट्राई करें आलता के 6 लेटेस्ट डिजाइन

​सुहागिनों के सोलह शृंगार में आलता का भी बहुत महत्व है। जिसकी जगह अब कई जगह मेहंदी ने ले ली है, लेकिन तीज- त्योहारों के मौके पर सुहागिनें अपने पैरों को आलता से सजाती हैं। अब सावन का महीना शुरू हो गया है और तीज भी आने वाली है। ऐसे में यहां कुछ आलता के डिजाइन दिए हैं, जो ट्रेडिशनल चार्म के साथ ही आपके लुक में मॉडर्न वाइब्स ऐड करेंगे और उन्हें खूबसूरत बना देंगे।
​हरी साड़ी के साथ कांच की चूड़ियां, बिंदी और हाथ- पैरों में आलता लगाकर सुहागिनों का पूरा सोलह शृंगार उन्हें परफेक्ट लुक देता है। ऐसे में आप हमारी इस लिस्ट के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन से आइडिया लेकर अपने पैरों की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। चलिए फिर इन 6 डिजाइन पर नजर डालते हैं।

लोटस मोटिफ आलता डिजाइन

लोटस मोटिफ आलता डिजाइन

अगर आप ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा एलिगेंस जोड़ना चाहती हैं, तो यह लोटस मोटिफ वाला आलता डिजाइन परफेक्ट रहेगा। पूरे पैर और उंगलियों पर आलता लगाकर दिया लीफ जैसा डिजाइन और बीच में बना कमल इसे बेहद खूबसूरत बना रहा है। इसे पायल, कांच की चूड़ियों और खूबसूरत साड़ी के साथ स्टाइल करके महिलाएं क्लासी लुक पा सकती हैं।

बेल पैटर्न आलता डिजाइन

बेल पैटर्न आलता डिजाइन

जिन महिलाओं को क्लासिक के साथ थोड़ा यूनिक लुक पसंद है, उनके लिए यह बेल पैटर्न वाला आलता डिजाइन शानदार ऑप्शन रहेगा। पैर पर सादे तरीके से आलता लगकर उसके ऊपर बेल बनाएं। जिससे इसे अलग और आकर्षक वाइब मिलती है। साड़ी, सिल्वर पायल और मिनिमल जूलरी के साथ यह डिजाइन हर खास मौके पर खूब जचेगा।

मिनिमल सर्कल डिजाइन

मिनिमल सर्कल डिजाइन

अगर आपको ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहिए, तो यह मिनिमल आलता डिजाइन जरूर ट्राई करें। जिसे सफेद कुमकुम लगाकर क्लासी टच दिया। पैरों पर गोल बिंदी और सफेद डॉट्स से बना बॉर्डर इसे साथ- सुथरा और स्टाइलिश लुक देता है। जिसके गोल हिस्से को भी रेड और वाइट डॉट्स से सजाया, जो काफी एलिगेंट नजर आ रहा है।

गोल बिंदी वाला डिजाइन

गोल बिंदी वाला डिजाइन

अगर कोई आसान- सा डिजाइन ढूंढ रही हैं, जो दिखने में सुंदर और अट्रैक्टिव लगे तो इस पैटर्न को चुन सकती हैं। गोल बनाकर उसे बिंदी से सजाने वाले ये सिंपल डिजाइन पैरों को कम मेहनत में ही सुंदर दिखाएगा। जिसे आप किसी ईयरबड या फिर ब्रश की मदद से लगा सकती हैं। यह क्लासिक डिजाइन आपके सावन लुक को सुंदर बनाएगा। जिसे आप मेहंदी से भी बना सकती हैं।

बॉर्डर वाला आलता डिजाइन

बॉर्डर वाला आलता डिजाइन

जो महिलाएं मिनिमल और एलिगेंट लुक पसंद करती हैं, उनके लिए यह स्कैलप बॉर्डर वाला आलता डिजाइन परफेक्ट है। पैरों के किनारों पर बना वेव (लहर जैसा) शेप बॉर्डर इसे सॉफ्ट और मॉडर्न टच देता है। जिसे दुल्हनें भी अपनी शादी में लगा सकती हैं, जो ब्राइडल लुक की ब्यूटी को एन्हांस करेगा।

सिंपल आलता डिजाइन

सिंपल आलता डिजाइन

यह एकदम सिंपल-सा डिजाइन है, जिसे बनाना आसान है और यह हमेशा क्लासी लुक देता है। इसके लिए आपको सारी उंगलियों को कवर करते हुए परफेक्ट लाइन में आलता को लगना होगा और सेंटर में छोटा-सा गोल बनाना होगा। यह सदाबहार डिजाइन हमेशा सूट- साड़ी में आपके लुक की खूबसूरती को बढ़ाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts