PAN PAN PAN’ की गूंज के बाद मुंबई में कराई गई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 191 यात्रियों की सांसें अटकीं

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पायलट ने रेडियो पर तीन बार “PAN PAN PAN” शब्द दोहराए। यह एक विशेष एविएशन संकेत होता है, जो किसी गंभीर लेकिन जानलेवा न होने वाली तकनीकी समस्या की ओर इशारा करता है। इसके तुरंत बाद, विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

इस फ्लाइट में कुल 191 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक, टेक्निकल फॉल्ट का पता चलते ही पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और विमान को नजदीकी सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति मांगी। मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर थीं और लैंडिंग पूरी सावधानी से कराई गई।

फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की जांच की जा रही है। DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

‘PAN PAN PAN’ का क्या मतलब है?
एविएशन की भाषा में “PAN PAN” संकेत तब दिया जाता है जब विमान को तकनीकी खराबी, मेडिकल इमरजेंसी या किसी अन्य गैर-जानलेवा संकट का सामना करना पड़ता है। यह ‘Mayday’ से एक स्तर नीचे की इमरजेंसी होती है, लेकिन फिर भी तुरंत कार्रवाई की आवश्यकता होती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts