मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में तेज गति से आ रही नगर पालिका की कूड़े की गाड़ी ने विद्युत लाइन में जोरदार टक्कर मारी, जिससे दो खंबे टूटकर सड़क पर गिर गए। इसके कारण पूरे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप हो गई, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर खालापार के ज़ोनल इंजीनियर पवन कुमार मौके पर पहुंचे और बताया कि इस घटना से काफी नुकसान हुआ है और कई घंटों के लिए विद्युत सप्लाई बाधित रही। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत थाना खालापार में दर्ज कर दी गई है।वहीं, EO प्रज्ञा सिंह ने कहा कि ड्राइवर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। पवन कुमार ने अपनी टीम को तुरंत कार्य में जुट जाने का निर्देश दिया ताकि विद्युत सेवा को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।
















