चुनावी पाठशाला का आयोजन दिलाई गई मतदाताओं को मतदान करने की शपथ।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। अकेले नहीं साथ चलेंगे हम सब अपना मतदान करेंगे युवा मतदाताओं को मतदान करने हेतु फोरमैन रामनिवास द्वारा दिलाई गई मतदाता शपथ स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन,फर्स्ट टाइम वोटर्स को सम्मानित कर मतदान हेतु किया गया प्रेरित। चुनावी पाठशाला में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा किया गया चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता का आयोजन। चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों का किया गया उत्साहवर्धन। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी स्वीप प्रभारी श्री संदीप भागिया एवम उपजिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा के निर्देशन में चुनाव का पर्व, देश का गर्व के अंतर्गत चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। चुनावी पाठशाला में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रतिभागियों को चुनावी शब्दावली के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा फर्स्ट टाइम वोटर्स को सम्मानित किया गया एवम मतदान हेतु शपथ का आयोजन किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से फोरमैन संजय सहगल, फोरमैन रामनिवास,जितेन्द्र सिंह, राम नारायण, जबर सिंह, राजकुमार, नवीन कुमार, राम सिंह व अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डा राजीव कुमार द्वारा प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह एवम संजय सहगल का आभार व्यक्त किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चुनावी शब्दावली में सक्रिय प्रतिभाग करने वाले अनुज कुमार, सादिक,दीपांशु,विशाल,शेखर,कृतिका, अनुज, सोनम व नेहा को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, भूमि संरक्षण अधिकारी गौरव कुमार एवम बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts