चुनाव का पर्व, देश का गर्व यूथ ऑन बूथ एक एक मत बढ़ाएगा प्रतिशत।

 

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर।भूलना मत कीमती है आपका मत स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन,फर्स्ट टाइम वोटर्स 40 युवाओं को सम्मानित कर मतदान हेतु किया गया प्रेरित,चुनावी पाठशाला में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा किया गया चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता का आयोजन। चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों का किया गया उत्साहवर्धन। मतदाता जागरूकता हेतु ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में चुनावी चौपाल का आयोजन। एन एस एस वॉलंटियर गुलफ्सा द्वारा भारत के भावी मतदाताओं वॉलंटियर्स को दिलाई गई मतदाता शपथ जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी स्वीप प्रभारी संदीप भागिया एवम उपजिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में चुनाव का पर्व, देश का गर्व के अंतर्गत चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। चुनावी पाठशाला में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज मुजफ्फर नगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में प्रतिभाग कर रही वॉलंटियर्स छात्राओं को चुनावी शब्दावली के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा फर्स्ट टाइम वोटर्स को सम्मानित किया गया एवम मतदाता जागरूकता शपथ का आयोजन किया गया। ताराचन्द वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ योगिता सिंह एवम हेमलता सिंह को डा राजीव कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली गुलफ्सा, निकिता, करिश्मा,स्नेहा, तनिषा को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts