बुजुर्ग को ईद की शॉपिंग के लिए निकालने थे पैसे, जालसाज ने एटीएम कार्ड बदल एक लाख

मसूरी क्षेत्रांतर्गत एक रिटायर्ड अध्यापक ईद की खरीदारी के लिये एनएच नौ मसूरी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गये। पैसे नहीं निकलने पर वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने हेरफेर कर वृद्ध अध्यापक का एटीएम कार्ड बदल दिया और 60 हजार की शापिंग तथा खाते से पांच बार में 50 हजार निकाल लिये।

अध्यापक को घर जाकर पता चला तो उन्होंने बैंक एकाउंट बंद कराकर पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाई करने की गुहार लगाई है। साईबर सैल में भी शिकायत दी गई है।

जनपद हापुड़ के ग्राम पिपलैड़ा निवासी अरशद अली पुत्र अब्दुल कय्यूम शिक्षा विभाग से रिटायर्ड अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात 9:30 बजे वे मसूरी एनएच नौ स्थित बिन्दल पेन्ट के पास एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन से ईद की खरीदारी के लिये पैसे निकालने गये थे। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला मगर कार्ड से पैसे नहीं निकले तो वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने अध्यापक को बातों में उलझाकर हेर फेरकरके वृद्ध अध्यापक का एटीएम कार्ड बदल दिया और वहां से चला गया। अध्यापक भी वहां से अपने घर चले गए।मगर कुछ देर बाद ही फोन पर मैसेज आया तो पता चला कि उनके कार्ड से आन लाइन 60 हजार की शापिंग किसी पूरन सिंह निवासी गुडगांव के नाम से की गई तथा 10-10 हजार रूपए 5 बार में सिर्फ पांच मिनट में ही 50 हजार रूपए निकाले गये। पीड़ित अध्यापक ने अपने बैंक में अपना खाता सीज कराकर पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts