बनास नदी में दर्दनाक हादसा: नहाने गए आठ लोगों की डूबने से मौत, सभी जयपुर निवासी

टोंक | राजस्थान के टोंक ज़िले में बनास नदी में नहाते समय दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक जयपुर निवासी बताए जा रहे हैं, जो छुट्टियां मनाने के लिए यहां आए थे।

हादसा बनास नदी के पुराने पुल के पास हुआ। नहाते वक्त सभी लोग गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सात शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। सभी शवों को सआदत अस्पताल, टोंक में भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सआदत अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर टोंक के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और एएसपी ब्रिजेंद्र सिंह भाटी भी पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायज़ा लिया।

प्रशासन द्वारा बाकी बचे एक व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रशासन ने अपील की है कि लोग नदी या अन्य जल स्रोतों में नहाते समय सावधानी बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts