बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टाक द्वारा जनपद बांदा को प्राप्त 08 नये पीआरवी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । गौरतलब को कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपाताकालीन पुलिस सेवा को और अधिक प्रभावी तथा बेहतर बनाने हेतु डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को 08 नये चार पहिया वाहन प्राप्त हुए हैं । पुलिस लाइन बांदा में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा हरी झण्डी दिखाते हुए पीआरवी वाहनों को रवाना किया गया । डायल यूपी-112 में नये पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जनपद बांदा में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में काफी मदद् मिलेगी साथ ही आपातकालीन पुलिस सेवा और बेहतर तथा प्रभावाशाली होगी । नये पीआरवी वाहनों के आने से तैनात पीआरवी वाहनो की सघनता में वृद्धि होगी जिससे रिस्पांस टाइम काफी कम करने में मदद मिलेगी । इस दौरान डायल यूपी-112 के प्रभारी मोहम्मद अकरम, प्रतिसार निरीक्षक बांदा बेलास यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।























































