कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए सहारनपुर जिला पंचायत की बड़ी तैयारी, आठ मोबाइल लाइट वाहन रवाना

सहारनपुर। आगामी श्रावण माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और श्रद्धापूर्वक संपन्न कराने के लिए सहारनपुर जिला पंचायत द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने जिला पंचायत परिसर से आठ मोबाइल लाइट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों संख्या 1, 2 और 3 पर रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

जिला पंचायत द्वारा यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पोर्टेबल शौचालय, बैरिकेडिंग, डिवाइडर की सजावट, स्वागत द्वार समेत मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर हंसराज गौतम, रामेन्द्र राणा, मुकेश चौहान, सुशील प्रधान, वेसर अली, जगमाल, ममता चौधरी, नरेन्द्र और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजेन्द्र चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अपर मुख्य अधिकारी चंद्रवीर सिंह, अभियंता मुकेश कुमार, कर अधिकारी सतेन्द्र कुमार, अवर अभियंता आशीष कुमार, ललित कुमार सहित जिला पंचायत के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

जिला पंचायत का यह प्रयास कांवड़ यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम माना जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts