गठबंधन प्रत्याशी दानिश समेत आठ ने किया नामांकन, छह निर्दलीय भी मैदान में डटे

अमरोहा सीट पर दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकनपत्रों के जमा किए जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली समेत आठ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा किए।जिनमें छह निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन शामिल हैं। इस दौरान कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। दानिश अली सदर विधायक महबूब अली, परवेज अली एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के साथ नामांकन कराने के लिए पहुंचे थे।

अमरोहा लोकसभा के लिए दूसरे चरण में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिसके लिए आज यानी बृहस्पतिवार नामांकनपत्र जमा करने का अंतिम दिन है। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर एवं बसपा प्रत्याशी डॉ. मुजाहिद हुसैन पहले ही अपना नामांकनपत्र जमा करा चुके हैं।

बुधवार को सांसद एवं गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी दानिश अली ने अपना नामांकन जमा कराया। करीब डेढ़ बजे वह पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक महबूब अली, पूर्व एमएलसी परवेज अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया आदि के साथ कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए पहुंचे।

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार त्यागी को तीन सेट में अपना नामांकन पत्र जमा किया। इसके अतिरिक्त भारतीय जवान किसान पार्टी की ओर से विजेंद्र सिंह ने अपना नामांकनपत्र जमा किया। वहीं छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन पत्र जमा कराए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts