भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। कस्बे के मौहल्ला बड़तला में स्थित एमआई क्रिकेट एकेडमी बुढाना के कोच मोहम्मद राहिल के आवास पर बीती मंगलवार की देर रात ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के गणमान्य लोगों में मुख्य रुप से शशांक त्यागी, अतुल त्यागी, तरुण त्यागी, नदीम राणा, जावेद अहमद, मास्टर सूरज सैनी, नावेद अहमद और शाहबाज सिद्दीकी सहित अन्य कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। इस मौके पर ईद मिलन समारोह के आयोजक मौहम्मद राहिल ने कहा कि उन्होंने इस ईद मिलन समारोह के माध्यम से कस्बे की सांस्कृतिक धरोहर कौमी एकता को मजबूती प्रदान करने तथा सर्व धर्म सद्भाव का पैगाम कस्बे के लोगों को दिया है। जिस तरह से पूरे देश भर में हालात देखने को मिल रहे हैं। इससे बहुत बेहतर हमारे बुढ़ाना कस्बे की व्यवस्था है। यहां सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर त्यौहार मनाते हैं। अतुल त्यागी ने कहा कि रामनवमी, दुर्गा पूजा, होली या ईद आदि त्यौहार भारत की साझी संस्कृति का हिस्सा रही है। रमजान का पूरा महीना त्याग और तपस्या का रहा है। यह बहुत पवित्र पर्व है। यहां हिदू और मुस्लिम सब एक साथ मिलकर इसको मनाते हैं। हमारा कस्बा बुढाना वास्तव मे विभिन्नताओं में एकता का कस्बा है।















