बुढ़ाना स्थित मैपल्स एकेडमी में एक विशेष आयोजन के तहत बीच पार्टी और पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद को मजबूत करना और शिक्षा को अधिक रचनात्मक बनाना रहा। विद्यालय प्रांगण को जीवंत बीच थीम पर सजाया गया, जिसमें सेंड पिट मस्ती, सैंड आर्ट, ज़ुम्बा डांस और कई रोमांचक खेलों ने बच्चों व अभिभावकों को आनंदित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की शिक्षा को अनुभावनात्मक रूप देने और अभिभावकों को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया गया। इस सत्र में विद्यालय में ‘लीड’ तकनीक की शुरुआत की गई, जिसके तहत बच्चों को आधुनिक और प्रभावशाली ढंग से शिक्षा प्रदान की जाएगी। लीड टीम द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन सत्र में अभिभावकों को एप्लिकेशन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। प्रतियोगिता में सविता, दिव्या और ममता विजेता रहीं।
प्रधानाचार्या डॉ गरीमा वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा में रचनात्मकता और पारिवारिक जुड़ाव की एक नई शुरुआत है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक राजीव गर्ग, उप प्रधानाचार्य क्षितिज श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहे।















