ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तकनीकी दिग्गज कंपनियों गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। ईडी ने इन कंपनियों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है। जांच एजेंसी के अनुसार, कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को गूगल और मेटा जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रमोट किया गया, जिससे आम लोगों को वित्तीय नुकसान हुआ। ईडी इस प्रमोशन के पीछे की प्रक्रिया और कंपनियों की भूमिका को लेकर पूछताछ करना चाहती है। मामले में आगे की जांच जारी है।















