धर्मांतरण सिंडिकेट के मास्टरमाइंड छांगुर पर ED का बड़ा एक्शन, बलरामपुर और मुंबई में 14 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में धर्मांतरण सिंडिकेट चलाने वाले मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह एक साथ 14 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इनमें बलरामपुर के 12 और मुंबई के 2 स्थान शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, जमालुद्दीन उर्फ छांगुर पर आरोप है कि उसने संगठित रूप से धर्मांतरण का सिंडिकेट तैयार किया था, जिसमें बड़े पैमाने पर विदेशों से फंडिंग भी शामिल रही है। ED को इनकम टैक्स और पुलिस जांच में कई ऐसे दस्तावेज मिले थे, जिनसे इस नेटवर्क के वित्तीय लेनदेन का सुराग मिला।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कई अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शनों से जुड़े सबूत जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि छांगुर का नेटवर्क न केवल यूपी बल्कि देश के कई अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। फिलहाल ED की टीम मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और फंडिंग के स्रोतों की जांच कर रही है।

प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts