कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था. हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि किन-किन जगहों पर झटके महसूस किए गए हैं. कश्मीर के अलावा अफगानिस्तान में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, जिसकी तीव्रता 6.2 बताई जा रही है.
चंडीगढ़ में भी शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसके चलते कई इलाकों के निवासी एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. तत्काल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है. चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.















