मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के दौरान 20,000 रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र समेत सामान बरामद

मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण मुठभेड़ में 20,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस टीम ने रतनपुरी से रार्धना/सरधना रोड पर जंगल के पास संदिग्ध व्यक्ति को देखा और जब जांच के लिए इशारा किया, तो अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग की और ईख के खेतों में भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर उसे घेर लिया और आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अवैध शस्त्र, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 850 रुपये बरामद हुए। घायल अभियुक्त को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया और पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts