नशे बाज़ पिता ने चलाई गोली-बेटी गंभीर घायल

बाँदा, संदिग्ध परिस्थितियो में गोली लग जाने से युवती घायल हो गई। आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्रथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।नगर कोतवाली क्षेत्र इद्रानगर मोहल्ला निवासी 28वर्षीय रोहणी एक साल से अपने मायके पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव में रह रही थी। रविवार देर रात वह अपनी मां मधु सिंह के साथ बैठी थी। तभी संदिग्ध परिस्थितियो में कमरे के अंदर गोली चल गई। जिससे गोली रोहणी के पिडली में लगी। वह लहूलुहान हालत में गिर पड़ी। मां ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद रोहणी को रानी दुर्गा वती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। दिल्ली से आए रोहणी के भाई नीरज ने बताया कि रोहणी का एक साल से ससुराल वालो से विवाद चल रहा था। वह रात में आगन में खड़ी थी। तभी गोली लगने से वह घायल हो गई। उधर चर्चा है कि रोहणी का पिता नशे की हालत में घर पहुंचा। पत्नी से विवाद हो गया। उसने तमंचे से पत्नी के ऊपर फायर कर दिया। गोली नजदीक बैठी बेटी के पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गई। पैलानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि शक की सुई पिता पर घूम रही है। पिता छुपा छुपा घूम रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts