नशे में धुत पिता ने पुत्री के ऊपर फरसा से किया हमला .

बबेरू/बांदा। बबेरू के हरदौली में नशे में धुत पिता ने पुत्री के ऊपर फरसा से किया हमला, घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव की रहने वाली युवती रेनू पुत्री ऋतुराज विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी हरदौली थाना बबेरु के पिता द्वारा नशे की हालत में बेटी के ऊपर फरसे से हमला कर दिया गया जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल बेटी को मां के द्वारा गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर युवती का इलाज जारी है। वहीं संबंधित मामले की जानकारी देते हुए माँ पुष्पा देवी ने बताया कि मेरा पति ऋतुराज शराब की नशे में आए दिन मेरे व मेरे बच्चों के साथ मारपीट करता है और आज सुबह अचानक मुझे मारने के लिए दौड़ा तो मैं अपनी जान बचाकर भाग गई इसके बाद मेरी पुत्री रेनू को पा गया और उसके ऊपर फरसा से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया इलाज कराने के बाद इसकी शिकायत थाने में की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts