जुआ खेलते दर्जनभर अभियुक्त गिरफ्तार

बांदा। अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा 02 स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि आज थाना अतर्रा पुलिस को दो स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआँ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। अतर्रा पुलिस द्वारा बसरेही रोड नहर के किनारे फड़ सजाकर जुआँ खेलने वाले 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ व जामा तलाशी से कुल 15780 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश पुत्र मइयादीन नि0 सुदामापुरी थाना अतर्रा जनपद बांदा । संतोष पुत्र छेदीलाल नि0 बाउर बाजारा थाना अतर्रा जनपद बांदा ।ओमप्रकाश पुत्र छेदीलाल नि0 बाउर बाजारा थाना अतर्रा जनपद बांदा ।ज्ञानू पुत्र छेदीलाल नि0 बाउर बाजारा थाना अतर्रा जनपद बांदा । अनिरुद्ध पुत्र इन्द्रपाल नि0 बसरेही नहर थाना अतर्रा जनपद बांदा । धीरेन्द्र कुमार पुत्र बद्री प्रसाद नि0 लखन कॉलोनी थाना अतर्रा जनपद बांदा । पप्पू पुत्र भरतलाल नि0 आजाद नगर थाना अतर्रा जनपद बांदा हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts