राम मंदिर, अयोध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग इस तरह से करें, अभी वेबसाइट नहीं कर रही सही से काम

अयोध्या राम मंदिर में ‘आरती पास’ लेने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकिं करनी होती है। ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, जबकि ऑनलाइन बुकिंग में आप पहले से ही आराम से बुकिंग करा सकते हैं और बिना किसी लाइन में खड़े होकर आरती में शामिल हो सकते हैं।बिना पास के आरती में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। राम लला की आरती दिन में तीन बार होती है, आइए जानें कैसे रामलला के लिए आरती की बुकिंग कर सकते हैं।-

आरती के लिए पास सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड दिखाकर प्राप्त किया जा सकता है। यह सेवा निःशुल्क है। सभी भक्तों के लिए एक बराबर हैं। ऑनलाइन आरती पास राम जन्मभूमि की वेबसाइट से भी बनवा सकते हैं।

इन कागजों की जरूरत

आरती पास बनवाने के लिए आईडी कार्ड दिखाना जरूरी है। इसके लिए चार आईडी में से कोई भी एक आईडी दिखाकर पास बनवा सकते हैं।

– आधार कार्ड

– पासपोर्ट

– ड्राइविंग लाइसेंस

– वोटर आईडी कार्ड

ध्यान रखें कि आरती के पास रिसीव करने के लिए इन कागजों को दिखाकर ही आरती पास रिसीव करें। जो भी आईडी आरती पास बुकिंग के समय दिखाई गई हो उसे श्रृद्धालू अपने पास रखें।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts