सहारनपुर। जनपद में ड्रोन कैमरों से जुड़ी भ्रामक अफवाहों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने स्पष्ट अपील जारी करते हुए कहा है कि नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
एसएसपी ने बताया कि जो कंपनियां ड्रोन से संबंधित कार्य कर रही हैं, उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित थाने को पूर्व सूचना दें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है, और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध सूचना या गतिविधि पर तत्काल 112 नंबर पर सूचना दें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कानून को अपने हाथ में लेने की आवश्यकता नहीं है। UP-112 की गाड़ियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं।















