डीएम का आदेश बाढ़ में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बाँदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मानसून से पहले बाढ़ के सम्बंध में जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर अफसरों को सख्त चेतावनी दी है। डीएम अमित आसेरी ने कहा कि इस बार बाढ़ में लापरवाही हुई तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे जिम्मेदार। सिंचाई विभाग टूटे तटबंध-फाटक तुरंत ठीक करने,रात में ड्यूटी में तैनाती, जनरेटर चालू रखने व केन नहर की पटरी मजबूत करने के आदेश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग हर साल जो सड़कें डूबती हैं, वहां नाली बनाए, पुल-पुलिया का काम जून से पहले खत्म करे।नगर/ग्रामीण के इओ और बीडीओ सब नाले-नालियां साफ कराये। कूड़े के ढेर हटवाए। जहां पानी भरता है वहां नई नाली का निर्माण कार्य जल्द शुरू करे।
तहसीलदारों को बाढ़ में कौन से गांव डूब सकते हैं चिन्हित कर उसकी लिस्ट तैयार करने व नाव-मोटर बोट रेडी रखने,हर तहसील-ब्लॉक में बाढ़ समिति बनाने के निर्देश दिए हैं।विद्युत विभाग को लूज तार कसने, पानी भरते ही लाइट काटने के प्रबन्द करने के आदेश दिए हैं। चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सा से सम्बंधित सभी तरह के पहले से व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। डीएम अमित आसेरी फुल एक्शन में दिखाई दिए हैं।उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य कागजों में नहीं, जमीन पर काम दिखाना पड़ेगा।कभी भी वह कार्यो का इंस्पेक्शन करेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts