आयुक्त, डीआईजी सहित डीएम, एसपी ने किया सिमौनी मेला का स्थलीय निरीक्षण

बांदा। मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा अजीत कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस, जिलाधिकारी बांदा जे. रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना बबेरु क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिमौनी में आयोजित होने वाले परंपरागत मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मेला परिसर में की जा रही तैयारियों का गहनता से जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई । अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो । इस दौरान क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार व प्रभारी निरीक्षक थाना बबेरु राजेन्द्र सिंह राजावत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts