खुले में सो रहे लोगो को रैन बसेरा में करे शिफ्ट-डीएम.

बाँदा।डीएम जे0 रीभा के निर्देश के बाद नगर पालिका,नगर पंचायत,तहसील मुख्यालय में ठंड से बचाव को लेकर रैन बसेरे संचालित हैं। वहीं अलाव भी जलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों को कंबल बांटने का भी काम किया जा रहा है। व्यवस्थाओ में किसी भी प्रकार की कमी न रहे,इसको लेकर डीएम, एडीएम कुमार धर्मेंद्र,एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी लगातार भृमण शील हैं।अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि ठंड से बचाव को लेकर बांदा जिले में नगर पालिका,नगर पंचायत व तहसील प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कुल 454 जगहों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। जिसमें बांदा नगर क्षेत्र में 222,अतर्रा में 79,बबेरू में 50,नरैनी में 93 व पैलानी में 10 जगह अलाव जलवाए जा रहे हैं। तो वही बांदा नगर में 12 जगहों पर रैन बसेरे संचालित किया जा रहे हैं। जिसमें अब तक 381 व्यक्ति रुक चुके हैं। रैन बसेरा में रजाई,गद्दे व तकिया आदि के इंतजाम किए गए हैं। वहीं ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12423 कंबल मंगवाये हैं। जिसके सापेक्ष अब तक 5484 लोगों को कंबल बांटे गए हैं। जिसमें बांदा नगर क्षेत्र में 1551, अतर्रा में 954, बबेरू में 944, नरैनी में 1008 तो वही पैलानी में 1027 जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया जा चुका है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts