हेलमेट चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम रीभा हुईं सख्त

बांदा में जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने परिवहन और पुलिस विभाग को सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवर स्पीड और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई और चालान करने को कहा। बाबूलाल चौराहे पर डिवाइडर निर्माण एक माह में पूर्ण करने और ट्रैफिक पार्क की कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि हेलमेट चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलाया जाए और स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया जाए। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए ई-रिक्शा को यूनिक नंबर देकर क्षेत्रवार वन-वे प्रणाली से संचालित करने को कहा। उन्होंने डीएम कॉलोनी मार्ग के अतिक्रमण हटाने, एनएच-232 के 33 किमी भाग की मरम्मत एक माह में कराने, और 19 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा संकेतक व सेंट्रल लाइन लगाने के निर्देश भी दिए। बिना लाइसेंस, कम उम्र व स्टंट करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts