अतर्रा/बांदा। जिलाधिकारी जे रीभा ने पालिका कार्यालय व मुक्ति धाम का औचक निरीक्षण कर दस्तावेज खंगाले है। इसके अलावा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।शनिवार को जिला अधिकारी बांदा जे रीभा अचानक पालिका कार्यालय निरीक्षण पर आ धमकी जिससे पालिका प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
अधिशासी अधिकारी विजेता गुप्ता व संबंधित विभाग के जिम्मेदार बाबुओं से उनके महत्वपूर्ण फाइलें व दस्तावेज को जांचा परखा गड़बड़ियों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये पालिका की बिल्डिंग को भी देखा उसके बाद कस्बे के गौरा बाबा मुक्तिधाम में पहुंचकर वहां पानी के टाइम करो की संख्या को रजिस्टर से मिलान किया। जिस पर कुछ संख्या कम पाई गई। इसके साथ ही मुक्तिधाम की अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। जिला अधिकारी के मुक्तिधाम के जाने के बाद पालिका कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।















