टीबी मुक्त ग्रामों के प्रधानों को महात्मा गांधी की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर डीएम ने किया सम्मानित

बांदा। भारत सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन का लक्ष्य वर्ष 2025 निर्धारित किया गया है। सेन्ट्रल टीवी डिवीजन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा जारी सूची के अनुसार राष्ट्रीय जन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद बांदा में 2024 में कुल 23 ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त घोषित किया गया है। जिसमें चार ग्राम पंचायते (रजत) के लिये तथा 19 ग्राम पंचायते (कास्य) के लिये चयनित हुई है। उक्त टीबी मुक्ता आम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी जे. रीभा द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार बांदा में महात्मा गांधी की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वर्ष 2024 में टीबी मुक्त घोषित हुई (रजत) हेतु चयनित ग्राम पंचायते-दोहतरा, मडौलीकला, गौरीखुर्द, इटवा। (कांस्य) हेतु चयनित ग्राम पंचायते- सिंहपुर, वासिलपुर, तनगामऊ, प्रेमपुर, मुगौरा, खॉनपुर, घुरौडा, दिवली, बरसाढडिया, संग्रामपुर, सिंधौटी, गोरेमऊ, छेहराव, पचुल्ला, उजरेहटा, कुरौली, चन्द्रायल, लमहेटा, फुफंदी, के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी महोदया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बताया कि सभी ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत के टीबी रोगियों की जांच एवं इलाज लेने के लिये प्रेरित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० विजेन्द्र सिंह ने टीबी मरीजों को गोद लेने एवं निःक्षय मित्र बनने के लिये प्रधान गणो से अनुरोध किया। इसी के साथ जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, द्वारा टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। उत्कृष्ट कार्य करने कले एनटीईपी के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अजय कुमार द्वारा ग्राम प्रधानो का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/रा), जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डब्लूएचओ कन्सल्टेन्ट डा. पवन पॉलीवाल, एवं समस्त सामु.स्वा.केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, तथा डीपीसी, डीपीपीएमसी, एसटीएस, एसटएलस, टीबीएचवी, एलटी डीपीएम आदि उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts