डीएम ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक।

 

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

 

मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक।

जिसमें डीएम ने सभी राजनीतिक दलों से निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने जाने के लिए सहयोग की अपील की। साथ ही राजनीतिक दलों को आचार संहिता लागू होने के बाद प्रत्याशियों के नामांकन, घोषणा पत्र और आचार संहिता के दौरान आयोग की गाइडलाइन और दिशा निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों से उनके स्टार प्रचारकों की रैलियों, रोड शो और अन्य होने वाले चुनावी आयोजनों के लिए खर्च के प्रावधान की भी जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सभी राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों, संगठनों, समूहों और वर्तमान में चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों को लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान राजनैतिक प्रकृति से संबंधित विज्ञापन टेलीविजन रेडियो चैनल, श्रव्य दृश्य प्रदर इंटरनेट आधारित मीडिया, सोशल मीडिया और केबिल नेटवर्क सहित वेवसाइट पर प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही होगा। उक्त के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, जॉइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर आईएएस, सहायक निर्वाचन अधिकारी उप जिलाधिकारी राजकुमार मित्तल एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts