बांदा में निपुण भारत मिशन की बैठक सम्पन्न, डीएम ने स्कूल निरीक्षण और शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

बांदा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन टास्क फोर्स एवं जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की जांच, नए बच्चों के पंजीकरण के साथ आधार फीडिंग सुनिश्चित कराने तथा दिव्यांग शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। अवशेष कक्षा-कक्षों में टायलीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण करने और विद्युत विहीन विद्यालयों में कनेक्शन देने हेतु संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में निर्माण कार्य तेज करने व बाधक हाईटेंशन लाइन हटाने के निर्देश भी विद्युत विभाग को दिए गए। मध्यान्ह भोजन वितरण और छात्रों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए डीएम ने वास्तविक उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही। ब्लॉक टास्क फोर्स के अधिकारियों को प्रत्येक माह विद्यालय निरीक्षण कर रिपोर्ट फीड करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, बीएसए अव्यक्त राम तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts