डीएम व एसएसपी ने सुनी थाना समाधान दिवस में जनता की समस्या।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर।रतनपुरी थाना पर समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पर जनसमस्याओं को सुना गया ल,एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के द्वारा थाना रतनपुरी पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया ओर समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम एसएसपी द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts