डीएम व एसएसपी द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल की 20 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों व शिक्षकों को किया सम्मानित।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल की 20 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों व शिक्षकों को किया सम्मानित। बच्चों को उज्जवल भविष्य़ के लिये दिये टिप्स तथा शिक्षकों द्वारा बच्चों को दी जा रही बेहतर शिक्षा के लिए धन्यवाद देते हुए किया प्रोत्साहित।

पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा व बेहतर शैक्षिक माहौल देने के उद्देश्य से वर्ष 2004 में जनपद के पुलिस मॉर्डन स्कूल की स्थापना की गयी थी।जिस के चलते आज पुलिस मॉर्डन स्कूल के स्थापना की 20 वीं वर्षगांठ मनायी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह पुलिस मॉर्डन स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। सर्वप्रथम जिलधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलन कर व भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात स्कूल के स्टाफ द्वारा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पुलिस मॉर्डन स्कूल के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस मार्डन स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मननोहक प्रस्तुतियां दी गयी। इस दौरान पुलिस मॉर्डन स्कूल में स्थित शूटिंग रेंज में विद्यार्थियों के मध्य शूटिंग प्रतियोगता तथा अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं मे विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूल के स्टाफ को भी सम्मानित किया गया तथा इसी प्रकार मेहनत से बच्चों को अच्छी शिक्षा व शैक्षिक माहौल प्रदान करने के लिये प्रेरित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उज्जवल भविष्य के लिए स्कूली बच्चों को टिप्स दिये गये, महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा कि खूब मन लगाकर पढाई करें, किसी विषय में जानकारी न होने पर शिक्षक से पूछे तथा खेलकूद के लिए अवश्य समय निकाले। बच्चों द्वारा भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कई सवाल पूछे गये जिनका उत्तर भी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सन्दीप भागिया, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस मॉर्डन स्कूल का स्टाफ तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts