दिव्य ज्योति कलश यात्रा का राजगढ़ में भव्य स्वागत

शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रही दिव्य ज्योति कलश यात्रा का सोमवार को राजगढ़ में प्रवेश होने पर पूजा-अर्चना के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के आगमन पर बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

अखिल विश्व गायत्री परिवार राजगढ़ शक्तिपीठ की मुख्य ट्रस्टी मीना खंडेलवाल और प्रीति विजय ने बताया कि दिव्य ज्योति कलश यात्रा कोठी नारायणपुर चौराहे से मुख्य मार्ग होते हुए सैनी धर्मशाला पहुंची। वहां सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश यात्रा बैंड-बाजों के साथ मुख्य बाजारों से होते हुए शक्तिपीठ राजगढ़ पहुंची।

कलश यात्रा के मंगल प्रवेश के अवसर पर कस्बे में जगह-जगह तोरणद्वार लगाए गए और पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts