तीन जिलों के एसडीएम को मंडलायुक्त ने दी चेतावनी

सहारनपुर। मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के जिलाधिकारियों को मंडलायुक्त की तरफ से पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कुछ एसडीएम की शिकायतें मिल रही हैं कि वह सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव नहीं करते।ऐसे अधिकारियों ने कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद की तरफ से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। एसडीएम कार्यालय में लगे लैंडलाइन फोन और सीयूजी नंबर पर बार-बार कॉल करने के बाद भी रिसीव नहीं किए जा रहे। इससे आम जनता अधिकारियों तक अपनी बात नहीं पहुंचा पा रही। इसके अलावा व्हाट्सएप पर भी जो प्रार्थना पत्र या कोई संदेश भेजा जाता है उस पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाती। जो बड़ी लापरवाही है। चेताया गया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की तरफ से बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं कि फील्ड में तैनात सभी अधिकारी अपना सीयूजी नंबर अनिवार्य रूप से रिसीव करेंगे। मंडलायुक्त की तरफ से सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिले के जिलाधिकारियों को कहा गया है कि अपने-अपने जिले में तैनात सभी उप जिलाधिकारियों को चेताए। यदि फिर भी लापरवाही बरती जा रही है तो उनकी रिपोर्ट भिजवाएं। इससे उन पर विभागीय कार्रवाई की जा सकेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts