जिलाधिकारी मनीष बंसल ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण,

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माणाधीन ऑडिटोरियम, 50 बेडेड क्रिटिकल केयर अस्पताल और 60 बेडेड नर्सिंग कॉलेज की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम निर्माण में फिनिशिंग और तकनीकी खामियों पर नाराजगी जताई और प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि सभी कमियों को दूर करने के बाद ही भवन हैण्डओवर लिया जाए। आवश्यकता होने पर आंशिक हस्तांतरण पर विचार करने को कहा गया।

50 बेडेड क्रिटिकल केयर अस्पताल में निर्माण गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई, लेकिन कार्य की गति धीमी मिलने पर उन्होंने अतिरिक्त श्रमिक लगाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।60 बेडेड नर्सिंग कॉलेज में भी गुणवत्ता तो ठीक मिली, लेकिन धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा गया।जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आमजन को मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर राठी समेत निर्माण एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts