जिलाधिकारी ने प्रगतिशील किसान के खेत का किया निरीक्षण,

नाईपुरा, विकासखण्ड जानसठ के एक कृषक के खेत का जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने निरीक्षण किया। किसान लगभग 16 एकड़ में मक्का, तरबूज, खरबूज और हरी मिर्च की खेती कर रहा है। खेत में उद्यान विभाग द्वारा अनुदानित ड्रिप सिस्टम और कृषि विभाग की पीएम-कुसुम योजना के तहत 5 एचपी का सोलर पंप लगाया गया है। किसान ने बताया कि प्रति एकड़ तरबूज और खरबूज से लगभग 50 हजार रुपए का लाभ होता है, इसके बाद खरीफ में मक्का उत्पादन से 50 हजार रुपए तक बचत होती है। रबी में सब्जी उत्पादन से भी लगभग 50 हजार रुपए की बचत होती है। कुल मिलाकर एक एकड़ से सालाना 1 से 1.5 लाख रुपए तक की बचत और लाभ प्राप्त होता है। ड्रिप सिचाई के कारण उर्वरक की खपत कम हो रही है, जिससे लागत में भी कमी आई है। जिलाधिकारी ने ड्रिप प्रणाली और वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का निरीक्षण किया और किसान की सराहना की। वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रसायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हुई है और स्वास्थ्यकर खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने किसान को अपने क्षेत्र में कम से कम 100 किसानों को इस प्रकार खेती के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कृषि विभाग के उप निदेशक को प्रगतिशील किसान को सम्मानित करने के निर्देश भी दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts