धीर सिंह को मधुमक्खी पालन और प्राकृतिक खेती के लिए जिलाधिकारी ने किया सम्मान.

मुजफ्फरनगर , विकासखण्ड खतौली के ग्राम उमरपुर लिसौडा निवासी कृषक धीर सिंह को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वे विगत 24 वर्षों से जनपद में मधुमक्खी पालन और प्राकृतिक खेती का कार्य कर रहे हैं। धीर सिंह द्वारा प्रति बोक्स 35 किलो, कुल 140 कुन्तल शहद, बी पोलिन, और प्रपोलिश का उत्पादन किया जाता है, जिससे उन्हें 5 लाख रुपये का प्रतिवर्ष लाभ प्राप्त होता है। इसके अलावा, वे प्राकृतिक खेती के माध्यम से गुड़ और शक्कर का उत्पादन भी कर रहे हैं, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष 2 लाख रुपये का लाभ होता है। धीर सिंह अपने क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं और कृषकों को प्राकृतिक खेती और मधुमक्खी पालन के बारे में जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान चला रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts