जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं नजदीक जाकर खुद सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जमीन से संबंधित शिकायतों को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर तुरंत कार्रवाई करे और समयबद्ध निस्तारण करे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाधान ऐसा हो, जिससे लाभार्थी पूरी तरह संतुष्ट हो। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लें और पूरी गंभीरता से उसका निपटारा करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts